ऐसे में यह आंकड़ा 3 हजार के ऊपर जाने की उम्मीद है। वहीं फ्लैट के निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए पीडीए के अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिए है। जिससे निर्धारित तिथि यानी दिसंबर 2022 तक निर्माण कार्य पूरा कराकर उसका कब्जा आवंटियों को दिया जा सके। पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आवेदनकार्ताओं की सूची और जानकारियां सूडा को दी जाएगी। इसके बाद सूडा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत बनाए पात्रता पर इनकी परख करेगा। उसके बाद फाइनल सूची पीडीए को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद पात्र आवेदनकर्ताओं की सूची से लॉटरी के जरिए फ्लैटों का आवंटन होगा।
300 खाली प्लाटों के लिए अब 1500 आवेदन
पीडीए की ओर से विभिन्न आवासीय योजनाओं और कब्जा से खाली करायी गई जमीन के आवंटन के लिए भी आवेदन लिए जा रहे है। इसके अन्तर्गत झूंसी, नैनी और फाफामऊ में खाली पड़े 300 भूखंडों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया के अन्तर्गत अभी तक 1500 लोगों ने आवेदन किया है। इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर्ताओं के बीच बोली लगाकर भूखंडों का आवंटन किया जाना है।