फोटो कैप्शन तहसील सभागार में समाधान दिवस के दौरान अपनी समस्या रखते फरियादी।
तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 74 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। देवरख गांव के रमेश पटेल, विकास शुक्ला और तन्नू ने नाला जाम होने से घरों में पानी भरने की शिकायत की। मदौली गांव के राजधार यादव ने तालाब पर दबंगों की ओर से कब्जे की शिकायत की। इस मौके पर एडीएम प्रशासन, तहसीलदार राजेश पाल, नायब तहसीलदार संध्या गोस्वामी आदि मौजूद रहे। वहीं, मेजा तहसील में 180 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। एसडीएम (न्यायिक) चंदन यादव ने शिकायतें सुनीं।
जिसमें बिजली की अघोषित कटौती सहित पेयजल की समस्या की शिकायत प्रमुख रही। मदरा गांव के अधिवक्ता मयंक मिश्र ने कहा कि रात-रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। मेजारोड चौराहे पर नाला चोक होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इस मौके पर तहसीलदार यमुना प्रसाद वर्मा, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल, खंड विकास अधिकारी मेजा अमित सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।