यूपी बोर्ड की ओर से घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परिणाम में जिले में हाईस्कूल का परिणाम 75.37 फीसदी और इंटरमीडिएट का परिणाम 62.28 फीसदी रहा। परिणाम में सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो की छात्रा आकांक्षा शुक्ला 94..80 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान मिला। इसी प्रकार हाईस्कूल के परिणाम में नैनी के एसबीपी सिंह बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल नैनी के अक्षय कुमार को 94.33 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में दसवीं और जिले में पहली रैंक मिली। प्रदेश की सूची में जिले को इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में क्रमश: 61 एवं 62 वां स्थान मिला।