अभियान में लगे थे 37950 कार्यकर्ता
बताया गया कि प्रयागराज समेत काशी प्रांत में आने वाले 26 जिलों में 37950 कार्यकर्ताओं के माध्यम से 72 करोड़ 26 लाख 536 रुपये की समर्पण निधि मंदिर निर्माण के लिए एकत्र हुई। बताया गया कि काशी प्रांत में सर्वाधिक 1.25 करोड़ की समर्पण निधि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दी। बता दें कि नंदी ने पिछले वर्ष 15 जनवरी को अपने आवास में संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख रमेश को सवा करोड़ रुपये का चेक मंदिर निर्माण के लिए दिया था। विहिप मीडिया प्रभारी अश्विनी मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए देश भर से 3300 करोड़ रुपये समर्पण निधि के माध्यम से आए।
अयोध्या भेजा गया कूपन और रसीदों का ब्यौरा
उधर केसर भवन में आयोजित कार्यक्रम में समर्पण निधि की राशि सार्वजनिक करने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के कूपन एवं रसीदों को अयोध्या भेज दिया गया। इस अवसर पर काशी प्रांत के हिसाब प्रमुख रविंद्र मोहन गोयल, विमल प्रकाश, अजय गुप्ता, सुनील सिंह, डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, लालमणि तिवारी, अमित पाठक आदि मौजूद रहे।
समर्पण निधि में दिए गए कूपन का हिसाब
कूपन की राशि कूपन की संख्या
10 रुपये 13.75 लाख
100 रुपये 7.85 लाख
1000 रुपये 72967
नोट...बाकी समर्पण निधि चेक एवं अन्य माध्यमों आई।