फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा का बूथ-सेक्टर प्रबंधन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा-बसपा का बूथ-सेक्टर प्रबंधन पर जोर
विज्ञापन

- गठबंधन के साथी आज संग बैठकर तय करेंगे चुनावी रणनीति
- पटेल सेवा संस्थान में होगी मैराथन बैठक, तय होगी जिम्मेदारी
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही गठबंधन के साथी समाजवादी पाटी और बहुजन समाज पाटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को एक साथ बैठकर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। दोनों दलों का जोर बूथ और सेक्टर प्रबंधन पर होगा। इस मौके पर चुनावी जिम्मेदारी भी तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अलोपीबाग के पटेल संस्थान में दिन में 11 बजे से शुरू होने वाली सपा-बसपा की संयुक्त मैराथन बैठक कई दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगी। इसमें चुनाव को एकजुटता और प्रभावी कार्ययोजना के साथ लड़ने का मसौदा तैयार किया जाएगा। गांव और शहर के लिए अलग-अलग स्थानीय प्रभारियों के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को उनकी अहमियत बताकर जनता के बीच भेजा जाएगा। बसपा के जिलाध्यक्ष आरके गौतम के मुताबिक दोनों दलों के पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से बैठक में आने का निर्देश पार्टी हाईकमान ने दिया है। इस बैठक में सपा के संभावित उम्मीदवारों के साथ निवर्तमान सांसद नागेंद्र सिंह पटेल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें