रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा 17 दिसंबर तक चलेगी। 17 सितंबर से यह परीक्षा शुरू हुई है। यह पहला मौका है कि जब रेलवे की ओर से ली जा रही किसी परीक्षा का शेड्यूल तीन माह का है। सोमवार को आरआरबी इलाहाबाद के अधीन यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुल दस शहरों में यह परीक्षा आयोजित की गई।
इन शहरों में बनाए गए 39 केंद्रों में कुल 35447 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, इसमें कुल 20438 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति 57.66 फीसदी रही। संगमनगरी की बात करें तो यहां सोमवार को पहली पाली में 61.15, दूसरी पाली में 61.10 एवं तीसरी पाली में 61.41 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।