फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल में 45 दिन से नहीं है सीरिंज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल में डेढ़ महीने से नहीं हैं सीरिंज
विज्ञापन

- महंगी दवाएं, इंजेक्शन उपलब्ध लेकिन नहीं लगाने का इंतजाम
इलाहाबाद। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरुपरानी नेहरू अस्पताल में इन दिनों महंगी दवाओं और इंजेक्शन की भरपूर उपलब्धता है। आपूर्ति न होने से पिछले करीब डेढ़ महीने से इंजेक्शन लगाने के लिए सीरिंज नहीं है। मुख्यालय से सीरिंज की आपूर्ति न होने से पांच रुपये की सीरिंज खरीदने वाले मरीज, तीमारदार व्यवस्था को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुख्यालय से सीरिंज की खरीद का मामला अटका है। नई व्यवस्था के तहत दवाओं आदि की खरीद स्थानीय स्तर पर बंद है। ऐसे में मुख्यालय से सीरिंज की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यह स्थिति करीब डेढ़ महीने से बनी है। इस दौरान विभागीय मंत्री आशुतोष टंडन, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज और एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। साथ ही सीरिंज की आपूर्ति के लिए कई बार लिखापढ़ी की जा चुकी है। स्टोर से इंडेड भी भेजा जा चुका है, लेकिन सीरिंज की आपूर्ति नहीं की गई। शासन ने लंबे अरसे बाद एआरएन में लगभग सभी आवश्यक दवाएं और महंगे इंजेक्शन उपलब्ध कराए हैं। सीरिंज की उपलब्धता न होने से मरीजों के तीमारदार बाहर से दोगुने दाम पर सीरिंज खरीदने को मजबूर हैं। इस संबंध में एसआरएन के एसआईसी डॉ. श्रीवास्तव का कहना है कि सीरिंज की आपूर्ति जल्द होगी, इस बारे में मुख्यालय से बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें