फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी एलुमनाई मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
एलुमनाई मीट में मिलेंगे नए-पुराने, खुलेंगी नई राहें
विज्ञापन

एमएनएनआईटी में पुरा छात्र सम्मेलन आज से, जुटेंगे देश-विदेश से बड़ी संख्या में पुरा छात्र

इलाहाबाद। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) का पुराछात्र सम्मेलन शनिवार से शुरू हो रहा है। दो दिवसीस सम्मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पुराछात्र भाग लेंगे। इस दौरान पुराछात्र वर्तमान छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। और छात्रों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा होगी। भाग लेने के लिए 350 से अधिक पुराछात्रों ने पंजीकरण कराया है, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या 500 तक पहुंच जाए। जिसमें 50 से अधिक विदेश में रहने वाले पुराछात्र शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक अमेरिका, आस्ट्रेलिया एवं यूरोप के देशों में काम करे एलुमनाई शामिल हैं।
1967 बैच के पुराछात्र दोस्ती की 50 वीं वर्षगांठ मनाएंगे
एलुमनाई मीट आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षकों, 1967 स्वर्ण जयंती बैच एवं 1992 रजत जयंती बैच के पुराछात्रों का सम्मान किया जाएगा। सम्मेलन में 1967 में संस्थान में प्रवेश लेने वाले पुराछात्र अपनी दोस्ती का 50 वर्ष मनाएंगे। 1982 बैच के पुराछात्र अपने बैच का कोरल वर्ष मना रहे हैं। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन में संस्थान के सभी पुराछात्रों को आमंत्रित किया गया है। संस्थान की ओर से इस वर्ष रिटायर होने वाले दो शिक्षकों प्रो. एनडी पांडेय एवं डॉ. अनिरुद्घ नारायण को सम्मानित किया जाएगा। पुराछात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ विभागवार इंटरऐक्शन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

एलुमनाई मीट के मुख्य अतिथि पुराछात्र एससी बाजपेई महानिदेशक एवं अध्यक्ष आयुध निर्माण बोर्ड, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार होंगे। विशिष्ट अतिथि एमएम भारद्वाज एम पॉवर ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर के अध्यक्ष होंगे। सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार को 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान केनिदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी करेंगे। आयोजन समिति में प्रो. एमएम गोर को सम्मेलन का सलाहकार, अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. रमेश पांडेय, प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ. सिराज आलम आयोजन समिति के उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सह सचिव बनाए गए हैं।
मेधावी छात्रों को मेडल, स्कालरशिप की पेशकश
0 एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो.राजीव त्रिपाठी ने बताया कि पुराछात्रों ने संस्थान के मेधावी छात्रों को मेडल एवं स्कॉलरशिप देने की पेशकश की है। छात्रों की संख्या और धनराशि के बारे में फैसला सम्मेलन के दौरान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुराछात्र संगठन की आम सभा की बैठक भी शनिवार को होगी, इस दौरान अगले दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्थान की विविधता पुराछात्रों को खींचती है
0 एमएनएनआईटी एलुमनाई मीट में भाग लेने कैलीफोर्निया से आए सिल्वर जुबली बैच के छात्र राहुल पांडेय ने कहा कि संस्थान की विविधता और एक दूसरे को बांधे रहने की क्षमता ही उन्हें इतने दूर से खींच लाई है। आस्ट्रेलिया से आए अरूण सिंह ने कहा कि संस्थान के एलुमनाई मीट की वह दो वर्ष से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना क्रांति के विस्तार ने उन्हें एक सूत्र में बांधने में मदद की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें