फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विषयों में प्रवक्ता के परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन विषयों में प्रवक्ता के परिणाम घोषित
विज्ञापन

0 यूपीपीएससी ने इंटर कॉलेजों में नौ, महाविद्यालयों में छह पदों का रिजल्ट किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में दो विषयों और राजकीय महाविद्यालयों में एक विषय में प्रवक्ता पद का परिणाम जारी कर दिया। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पद के लिए नौ और राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता पद के लिए छह अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता इतिहास पद के लिए पांच अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। आयोग के सचिव जगदीश की ओर से जारी परिणाम के अनुसार इसमें मनोज कुमार मिश्र, रमा शंकर यादव, शिव कुमार, अमित कुमार एवं रविंद्र कुमार वर्मा के नाम शामिल हैं। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता हिंदी के पद पर अभिषेक दुबे, रामचंद्र पांडेय, धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं अरुण कुमार यादव को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता गणित के रिक्त छह पदों पर श्वेता अग्रवाल, इफ्तेखार अहमद अंसारी, शादाब अहमद खान, जयविंद्र तोमर, सौरभ पोरवाल एवं विनोद कुमार भारती का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राविधिक अधिकारी के दो पद रह गए खाली
इलाहाबाद। प्रधानाचार्य, श्रेणी-2/उपप्रधानाचार्य/प्राविधिक अधिकारी, व्यावसायिक शिक्षा विभाग के दो पदों (दिव्यांगों के लिए आरक्षित) सीधी भर्ती के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार का आयोजन किया गया। यूपीपीएससी के अनुसचिव लखन लाल शिवहरे के अनुसार इसमें एक पद दृिष्टहीन या कम दृष्टि (पीबी) वाले अभ्यर्थी और दूसरा पद श्रणवहस ग्रसित (पीडी) अभ्यर्थी के लिए आरक्षित था। इसके लिए दो अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया लेकिन दोनों उपयुक्त नहीं पाए गए। अब दोनों पद पर भर्ती के लिए पुनर्विज्ञापन जारी किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें