फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने जाना देश का गौरवशाली अतीत, वर्तमान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने जाना देश का अतीत, वर्तमान
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की ओर से ‘भारत जानो प्रश्नमंच’ प्रतियोगिता

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भारत विकास परिषद की त्रिवेणी, संस्कार, तेजस्विनी, स्वर्णिम शाखाओं की ओर से ‘भारत जानो प्रश्नमंच’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जुटे विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्गों में बाजी मारी।
इसके तहत त्रिवेणी शाखा से छह, संस्कार शाखा से आठ, तेजस्विनी से पांच और स्वर्णिम शाखा से एक विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रश्नमंच का संचालन डॉ.आनंद कुमार श्रीवास्तव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ.बालकृष्ण पांडेय ने कहा, ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को देशप्रेम की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में श्याम सुंदर अग्रवाल ने संयोजन, त्रिवेणी शाखा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने स्वागत, ज्योति श्रीवास्तव ने संचालन और सुनील धवन ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राधेश्याम कडेल, प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार बंसल, श्याम सुंदर सिंह पटेल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विनोद गोयल, अमरनाथ सेठ, मधुबाला श्रीवास्तव, माया द्विवेदी, केके अरोरा आदि मौजूद थे।
00
वरिष्ठ, कनिष्ठ वर्ग के विजेता
त्रिवेणी शाखा/वरिष्ठ, कनिष्ठ वर्ग में प्रथम/ज्वाला देवी कालेज, सिविल लाइंस
संस्कार शाखा/वरिष्ठ, कनिष्ठ वर्ग में प्रथम/ शिवचरण दास कन्हैया लाल कालेज
स्वर्णिम शाखा/वरिष्ठ, कनिष्ठ वर्ग में प्रथम/ नारायणी आश्रम बालिका कालेज
तेजस्विनी शाखा/वरिष्ठ वर्ग में प्रथम-एनीबेसेंट गर्ल्स कालेज/कनिष्ठ वर्ग में प्रथम-सेंट्रल एकेडेमी-बघाड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें