सहकारी प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव आठ को
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जिला सहकारी समितियों के प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव आठ जुलाई, सभापति एवं उप सभापति का चुनाव 10 जुलाई को होगा। जिला निबंधक सहकारिता की ओर से चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रबंध कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 27 जून को प्रात: 11 से चार बजे के बीच किया जाएगा। मतदाता सूची पर आपत्ति 30 जून, आपत्तियों का निस्तारण एक जुलाई, अंतिम मतदाता सूची की घोषणा तीन जुलाई को की जाएगी। नामांकन पत्र पांच जुलाई को दाखिल किया जाएगा। छह जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामों की घोषणा एवं नाम वापसी होगी। सात जुलाई को निर्वाचन चिन्हों का आवंटन एवं अंतिम रूप से प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जरूरी हुआ तो आठ जुलाई को मतदान कराया जाएगा। परिणाम की घोषणा उसी दिन कर दी जाएगी। प्रबंध कमेटी के सभापति, उप सभापति तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 10 जुलाई की तिथि निर्धारित है।
कर्मचारियों से अभद्रता करने वालों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। राजकीय उद्यान के अधीक्षक ने आजाद पार्क की देख-रेख एवं सुरक्षा में लगे कर्मचारियों से किसी प्रकार की अभद्रता करने वाले को पार्क में प्रवेश पर तीन महीने तक प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।