फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने वीसी के लिए किया बुद्-िशुद्ध्यि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएचआरडी मंत्री, वीसी के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
विज्ञापन

0 इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का क्रमिक अनशन जारी
इलाहाबाद (ब्यूरो)। क्रमिक अनशन के तीसरे दिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर छात्रों ने फीस बढ़ोतरी और विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एमएचआरडी) मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।
छात्रनेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को 30 फीसदी धन स्वयं अर्जित करने का फरमान दिया है। ऐसे में इविवि के वीसी ने इसका भार छात्रों पर डालते हुए फीस में तीन गुना तक की बढ़ोतरी कर दी है। इसके अलावा मंत्रालय को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से भी अवगत कराया गया, लेकिन मंत्रालय इस पर निर्णय लेने से कतरा रहा है। छात्रों ने तय किया कि रूमरेंट कंट्रोल एक्ट के मुद्दे पर जल्द ही छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। छात्रनेताओं ने डेलीगेसी में रह रहे छात्रों से अपील की कि मकान मालिकों के खिलाफ शांतिपूर्वक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएं। इस दौरान छात्र नेता विवेकानंद पाठक, विकास तिवारी, आनंद सिंह, शैलेंद्र मौर्या, सूरज मिश्र, हरिनम सिंह, अंकुश यादव, प्रशांत, उदय प्रकाश यादव, नीरज प्रताप सिंह, नवदिव्य मंगलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्वस्त हो गया हॉलैंड हॉल का ऐतिहासिक स्वीमिंग पूल
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मरम्मत के लिए खाली कराए गए हॉस्टलों में काम तो शुरू हो गया है, लेकिन इसके साथ ही हॉलैंड हाल में एक ऐतिहासिक स्वीमिंग पूल को भी ध्वस्त कर दिया गया। जेसीबी चलाकर इसकी ईंटें उखाड़ दी गईं। इससे छात्रों में नाराजगी है। इस बारे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. हर्ष कुमार का कहना है कि हॉस्टल में बना स्वीमिंग पूल वर्ष 1960 से पहले ही बंद कर दिया गया था। उसका उपयोग नहीं हो रहा था। हालांकि, हॉस्टल में मरम्मत का काम संबंधित ट्रस्ट करा रहा है, सो इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को अभी जानकारी नहीं है। उधर, ट्रस्ट के सचिव एवं ईसीसी के प्राचार्य डॉ. एम. मैसी का कहना है कि स्वीमिंग पूल के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन जिस हिस्से में उसके होने की बात कही जा रही है, वहां जमीन को समतल कराया जा रहा है, ताकि खेलकूद की गतिविधियों के लिए मैदान बनाया जा सके। उनका कहना है कि हॉस्टल में कोई नया निर्माण नहीं होगा। उन्होंने बताया कि हॉलैंड हॉल के कुछ हिस्से में अवैध कब्जा भी है। जल्द ही उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें