फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अतीक के कब्जे से मुक्त 20 बीघा जमीन पर बनेंगे 700 आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
अतीक से मुक्त कराई 20 बीघा जमीन पर पीडीए 700 आवास का निर्माण करेगा। पिछले साल झलवा, नैनी, झूंसी समेत कई जगह यह भूखंड खाली कराए गए थे। अतीक से छुड़ाए गए लूकरगंज के एक भूखंड में अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

लूकरगंज में बने अपार्टमेंट में पीएम आवासीय योजना के तहत फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं। अब अतीक से ही खाली कराए गए 20 बीघे से अधिक भूखंडों पर भी आवासीय योजनाओं का प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) प्लान बना रहा है। इसका प्रस्ताव पिछले साल बना था, जिसे शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है।
इन भूखंडों पर 700 से अधिक आवास बनाने की योजना है। इनमें सबसे अधिक 350 आवास झूंसी में बनाए जाएंगे। इनके अलावा झलवा व नैनी में भी आवास बनाने का प्रस्ताव है। इन आवासीय योजनाओं को शुरू करने की कसरत फिर शुरू की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अभिषेक सिंह का कहना है कि अतीक से खाली कराए गए भूखंडों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पीडीए के उपाध्यक्ष अमित पाल शर्मा ने बताया कि आवासीय योजनाओं की फाइल मंगाई गई है। शासन के निर्देश के क्रम में जल्द आवास बनाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया महाकुंभ के बाद शुरू की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें