एक की कीमत 7.5, दूसरे की 2.5 करोड़
शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुर्क किए गए मकानों का कुल मूल्य लगभग 10 करोड़ है। इनमें से केएल पटेल के नाम पर दर्ज 49.28 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले मकान की कीमत 2.5 और 150.74 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले दूसरे मकान की कीमत लगभग 7.5 करोड़ रुपये है, जो केएल पटेल व उसके भाई नंदलाल के नाम पर संयुक्त रूप से दर्ज है।
व्यापम घोटाले में भी आया था नाम
मूल रूप से बहरिया के कप्सा गांव का रहने वाला केएल पटेल कुख्यात नकल माफिया है। 69 हजार शिक्षक भर्ती, रेलवे ग्रुप डी भर्ती, लेखपाल भर्ती समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली में इसका नाम आ चुका है। मप्र के व्यापम घोटाले में भी उसका नाम आया था। 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में गिरफ्तार कर उसे सोरांव पुलिस ने जेल भेजा था। वर्तमान में वह जमानत पर है लेकिन फिलहाल वह अपने गांव में नहीं रह रहा है। उस पर शिवकुटी व सोरांव में गैंगस्टर के दो समेत कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।