फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्तीः मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद परिणाम जारी करने के अभियान में आई तेजी 

Fri, 08 May 2020 07:24 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
omr sheet
विज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की उत्तर कुंजी शनिवार को जारी की जाएगी। परीक्षा नियामक कार्यालय में उत्तरकुंजी जारी करने की तैयारी चल रही है। इससे पहले सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने संकेत दिया था कि शासन से दिशा निर्देश मिलते ही उत्तर कुंजी जारी करने के साथ परिणाम जारी कर दिया जाएगा। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सप्ताह भर के भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश के बाद पूरे मामले में तेजी आ गई है। 

विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद कहा था कि शासन का निर्देश मिलते ही परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब शासन का निर्देश मिलते ही शनिवार को दोपहर बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा छह जनवरी 2019 को हुई थी, इसके बाद परीक्षा नियामक की ओर से उत्तरकुंजी जारी करके परीक्षार्थियों की आपत्ति ले ली गई थी, परीक्षार्थियों की आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी शनिवार को अंतिम उत्तरकुंजी जारी करेंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

teacher - फोटो : social media
लगभग डेढ़ वर्ष से ठप 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती को लेकर छह मई को कोर्ट के फैसले के बाद तेजी आ गई है। कोर्ट के फैसले के बाद सरकार की ओर से तय मानक सामान्य वर्ग के लिए 65 फीसदी और आरक्षित वर्ग में 60 फीसदी क्वालिफाइंग अंक पर अंतिम मुहर लगाई गई थी।इससे पहले 2018 में हुई 68500 शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग के 45 फीसदी जबकि 40 फीसदी मानक रखा गया था। नए मानक के चलते शिक्षामित्र पूरी भर्ती प्रक्रिया में अपने को अलग-थलग पा रहे हैं।  

छह जनवरी 2019 को परीक्षा के बाद सात जनवरी को परीक्षा के क्वालिफाइंग अंक तय करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। परीक्षार्थियों का कहना था कि नियमों का निर्धारण परीक्षा के पहले किया जाना चाहिए था। अब कोर्ट की मुहर के बाद परीक्षार्थी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में ऐसे में सरकार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की कोशिश में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें