शिक्षकों ने जानी संस्कृत शिक्षण की बारीकियां
इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडी इन एजुकेशन में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों के शैक्षिक उन्नयन एवं गुणवत्ता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षण पर क्षमता संवर्धन, संस्कृत भाषा प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान डा. आशुतोष दुबे ने प्रतिभागियों को संस्कृत वर्णमाला के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को किस तरह से संस्कृत विषय से जोड़ें इस पर व्याख्यान दिया।
डॉ. राम किशोर शास्त्री ने प्रतिभागियों को वर्ण उच्चारण की बारीकी समझाई। इस शिविर में जनपद के 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। डॉ. शालिक राम त्रिपाठी ने संस्कृत भाषा को बोधगम्य बनाने के उपाय बताए। इससे पूर्व उद्घाटन संस्थान के प्रो. संतराम सोनी ने किया। अशोक नाथ तिवारी, कमलेश बाबू, अमिता सिंह, दरक्क्षा आबिदी, उपेंद्र नाथ सिंह, रणजीत, डा. मीनाक्षी पाल, स्मिता जायसवाल आदि ने सहयोग दिया।
उरुवा बीईओ का स्थानांतरण
जिले में उरुवा ब्लॉक में तैनात रहे बीईओ राजेश यादव का बांदा तबादला हो गया है। वह कुछ माह पहले ही गैर जनपद से तबादले पर यहां आए थे। उनके तबादले को लेकर विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अगले आदेश तक बीईओ रामेश कुमार सिंह वहां का प्रभार देखेंगे। इसके साथ ही बीईओ मुख्यालय की जिम्मेदारी शिव औतार को सौंपी गई है।