फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : घने कोहरे के चलते हाईवे पर कई जगह हुए हादसे, एक मौत, कई घायल 

Mon, 27 Dec 2021 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

थाना कोखराज खास बरीपुर गांव निवासी ट्रक का खलासी अब्दुल वारिस (25) पुत्र गुलाम मोहम्मद ट्रक चालक के साथ बांदा से बालू लादकर  प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
Prayagraj News : बरौत में हाईवे पर कोहरे के चलते ट्रक में घुसी कार। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की भोर घने कोहरे में सड़क पटरी पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया। घटना दौरान केबिन में फंसे खलासी की कुछ देर बाद मौत हो गई। मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना पर श्रृंगवेरपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया। 

विज्ञापन

थाना कोखराज खास बरीपुर गांव निवासी ट्रक का खलासी अब्दुल वारिस (25) पुत्र गुलाम मोहम्मद ट्रक चालक के साथ बांदा से बालू लादकर  प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र नवाबगंज के नेशनल हाईवे मिरजहां गांव के सामने घने कोहरे के बीच सड़क पटरी पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक के केबिन का परखच्चा उड़ गया।


ट्रक के अंदर बैठा खलासी बुरी तरह केबिन में फस गया।जिसे काफी देर बाद किसी तरह बाहर निकाला गया। उसके पहले मौत हो चुकी थी। घटना होते चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना से थोड़ी दूर बरीपुर गांव युवक की मौत की खबर पहुंची तो लोग बदहवास रह गए। परिजन का रो रो कर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन

Prayagraj News : बरौत में हाईवे पर कोहरे के चलते दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : प्रयागराज
बरौत हाईवे पर कोहरे से भिड़ीं गाड़ियां
कोहरे का कहर से ओवर ब्रिज बरौत में लगभग एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। बरौत ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह कोहरा अधिक होने के कारण करीब एक दर्जन गाड़ियां टकरा गईं। कार-ट्रक आदि गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। अच्छा रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। चौकी प्रभारी बरौत सूर्य प्रकाश दुबे सिपाहियों के साथ भोर में करीब चार बजे से ही रसार भीटी ओवरब्रिज पर वाहन चालकों को सचेत कर रहे थे की धीरे चलें। चौकी प्रभारी ने क्रेन बुलाकर गाड़ियों को सड़क के किनारे कराया।
विज्ञापन

Prayagraj News : बरौत में हाईवे पर हादसे के चलते लगी वाहनों की कतार। - फोटो : प्रयागराज
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बाइक, एक की मौत
थाना क्षेत्र के बिहारीया मोड़ के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार रामचंद्र पुत्र भाई लाल, यशपाल पुत्र नर्मदा प्रसाद तथा अभय राज पुत्र लालराम निवासी बिहारिया कहीं जा रहे थे। बहरिया मोड़ के पास रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ भेजा। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने शहर रेफर कर दिया। सोमवार को इलाज के दौरान यशपाल (45) की मौत हो गई। दो अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें