पूर्व जिला पंचायत सदस्य और स्कूल प्रबंधक केएल पटेल इतना शातिर शख्स है कि महज कुछ सालों में उसने कई करोड़ की संपत्ति अर्जित कर ली। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि वह रेलवे, क्लर्क, शिक्षक, लेखपाल आदि भर्तियों में सेंधमारी करता था। 2019 में एसटीएफ ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में नकल और पेपर आउट का खुलासा किया था।
इसमें तकरीबन आधा दर्जन लोग पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि गिरोह का सरगना केएल पटेल है। पुलिस ने केएल पटेल और उसके चेले संतोष बिंद को उस मामले में वांटेड कर दिया था। संतोष बिंद वही शख्स है जिसे की एल पटेल के साथ 69000 शिक्षक भर्ती में जेल भेजा गया है। पुलिस के खुलासे में पता चला कि कल पटेल ने भर्ती परीक्षाओं में सेल लगाकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है। पटेल की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।