दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज में छात्रों को पढ़ातीं राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित गुरुबचन कौर
- फोटो : अमर उजाला
68500 शिक्षक भर्ती में उत्तीर्ण दूसरे प्रदेशों से शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए तीन दिसंबर तक आवेदन करना था। इसके लिए 78 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। वहीं, पुनर्मूल्यांकन में उत्तीर्ण नौ अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किए हैं। इस तरह कुल 87 आवेदन आए हैं। नियुक्ति के लिए काउंसलिंग नौ से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
68500 शिक्षक भर्ती में कई ऐसे अभ्यर्थी भी थे, जिन्होंने अन्य राज्यों से शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जबकि उनका निवास यूपी में था। परीक्षा में शामिल इन अभ्यर्थियों ने सफलता तो हासिल कर ली, लेकिन डोमिसाइल के विवाद में इनकी नियुक्तियां फंस गईं और इन्हें काउंसलिंग के लिए आवेदन करने का मौका नहीं मिला। अभ्यर्थी न्यायालय चले गए, जहां से उन्हें राहत मिल गई।
न्यायालय के आदेश के क्रम में ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए मौका दिया गया। इसी के तहत कुल 87 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें 68500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में पूर्व में जनपद आवंटन हुआ, लेकिन बाह्य प्रदेश का होने के कारण काउंसलिंग में प्रतिभाग नहीं करने दिया गया, वे अभ्यर्थी भी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अर्ह होंगे।