फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएल 2018 टियर-वन में 68 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 19 Jun 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
SSC CGL
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से चार से 13 जून के बीच हुई संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) टियर-वन परीक्षा में दो तिहाई से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सीजीएल के लिए पंजीकृत 25.97 लाख परीक्षार्थियों में से मात्र 8.37 लाख ही परीक्षा में उपस्थित हुए, इस प्रकार परीक्षा में मात्र 32.23 फीसदी ही उपस्थिति रही। परीक्षा में 68 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आयोग की ओर से सीजीएल परीक्षा 21 पालियों में देश भर के 131 शहरों के 362 केंद्रों पर हुई। आयोग की ओर से सीजीएल टियर-वन का परिणाम 20 सितंबर 2019 को घोषित किया जाएगा। आयोग की ओर से छह जून को हुई ऑनलाइन परीक्षा में सर्वर की परेशानी के चलते उस दिन की परीक्षा 19 जून को कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें