फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 15 दिनों में चुन लिए जाएंगे 676 पीसीएस अफसर, 18 अक्तूबर से पहले आ सकते हैं नतीजे

Sun, 15 Sep 2019 08:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपीपीसीएस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अगले पंद्रह दिनों में प्रदेश के लिए 676 पीसीएस अफसर चुनने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अंतिम चयन परिणाम के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट 18 अक्तूबर से पहले जारी कर दिए जाएंगे। पीसीएस-2017 का इंटरव्यू 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 30 सितंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


इससे पहले दो वर्षों तक यह परीक्षा पूरी तरह विवादों में घिरी रही। प्रारंभिक परीक्षा में गलत सवाल पूछे जाने और मुख्य परीक्षा में गलत पेपर बंटने के आरोप लगे थे। पीसीएस-2017 की प्रारंभिक परीक्षा में 146654 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 19 जनवरी 2018 को प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए 14032 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था।

मुख्य परीक्षा के एक साल बाद आयोग ने पिछले सात सितंबर को मेंस का परिणाम जारी किया, जिसमें इंटरव्यू के लिए 2029 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।

16 सितंबर से शुरू होगा सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू

प्रतियोगी लगतार मांग कर रहे थे कि पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा शुरू होने से पहले पीसीएस-2017 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाए। शायद यही वजह है कि आयोग ने रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर भी इंटरव्यू कराने का निर्णय लिया है और इसी वजह से आयोग में साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।

इंटरव्यू 16 से 30 सितंबर तक लगातार चलेगा। इस दौरान रविवार के दो साप्ताहिक अवकाश पर भी आयोग कार्यालय खुलेगा और अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। इंटरव्यू की प्रक्रिया 30 सितंबर को पूरी हो जाएगी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि इंटरव्यू पूरा होने के बाद हफ्ते भर में पीसीएस-2017 का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन

पद 676 और इंटरव्यू 655 के लिए

 वैसे तो पीसीएस-2017 के तहत 676 पदों के लिए चयन होना है लेकिन इंटरव्यू 655 पदों पर चयन के लिए होगा। दरअसल, जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-2 (ग्रेड-1) और जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-2 (ग्रेड-2) पद पर अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार कराए जाने का प्रावधान नहीं है।

इन दोनों प्रकार के 21 पदों के लिए अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है लेकिन इन दोनों प्रकार के पदों का अंतिम चयन परिणाम पीसीएस-2017 का इंटरव्यू पूरा होने के बाद पूरी परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें