प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से नौ से 13 दिसंबर के बीच हुई एसआई-सीपीओ की परीक्षा में 66 फीसदी से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
एसएससी मध्य क्षेत्र से संबद्घ उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 14 शहरों में हुई परीक्षा में पंजीकृत 141060 परीक्षार्थियों में से 47829 परीक्षा में उपस्थित रहे, इस प्रकार परीक्षा में 33.91 फीसदी उपस्थिति रही। इस प्रकार एसआई-सीपीओ की परीक्षा में 66 फीसदी अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।