नवाबगंज-- कौडिहार में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम
शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रविवार को ब्लॉक कौड़िहार के सरस्वती देवी परमानंद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजन किया गया।
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कौड़िहार, शृंग्वेरपुर औरभगवतपुर ब्लॉक क्षेत्र से आए 66 जोड़ों का विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न हुआ।
शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए वर-वधू का बायोमीट्रिक सत्यापन कर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था। विवाह समारोह में प्रतिभाग करने वाली कन्या के बैंक खाते में 60 हजार रुपए की धनराशि भेजी गई।
जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा व जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर पटेल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी लीलाधर शुक्ला (शृंग्वेरपुर), विमलेश मोहन श्रीवास्तव (कौड़िहार), मयूरेश त्रिपाठी, धीरज यादव और मोमिना बानो समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संचालन भाजपा नेता विक्रम श्रीवास्तव ने किया, जबकि दिलीप मौर्य की टीम ने व्यवस्था में सहयोग दिया।