कई समस्याओं को लेकर विधायक मेजा को ज्ञापन सौंपते निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी क
मझवार जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपज्ञ न दिए जाने से नाराज निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने मेजा विधायक संदीप पटेल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कहा गया कि मझवार जाति के लोगों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। उनको उनका हक नहीं दिया जा रहा है। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र निषाद ने कहा कि हक के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इस दौरान मेजा विधायक संदीप पटेल ने इस समस्या को गंभीरता से सुना। मौके पर संजीत निषाद, धंजीव, कैलाश नाथ चौधरी, योगेश, उमाकांत, डॉ. राहुल, संतोष सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।