फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी रेलवे जेई भर्ती की परीक्षा

विज्ञापन
SSC JE EXAM
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से आयोजित जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को 64 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के तीसरे दिन सात शहरों के 25 केंद्र में तकरीबन दस हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा देने के लिए 64 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। प्रयागराज के अलावा परीक्षा के लिए कानपुर, आगरा, ग्वालियर, रुड़की, हरिद्वार एवं देहरादून में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से निपटी। परीक्षा शनिवार को भी सात शहरों के 25 केंद्र में होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें