फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

632 कनेक्शन काटे गए, बिजली चोरी में 45 पर एफआईआर

Sat, 26 Sep 2020 10:55 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार को करेली में छापा मारकर बड़े पैमाने पर कटियामारी पकड़ी गई। मीटर बाईपास और केबल क्रास कर एसी, फ्रिज के अलावा अन्य उपकरणों चलाए जा रहे थे। इस मामले में 42 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जबकि कालाडांडा में भी तीन लोगों के विरुद्ध कटियामारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। शहर के सभी सात डिवीजनों में बकायेदारों के खिलाफ दिन भर चलाए गए अभियान में 632 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन


करेली में मीटर बाईपास और केबल क्रास के मामलों को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। अभियंताओं का कहना है कि वहां एक तरफ से कटिया कनेक्शन हटाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ टीम के जाते ही जोड़ लिए जा रहे हैं। ऐसे में इस अभियान को तेज किया जाएगा।

काटे गए कनेक्शनों को फिर से जोड़ने वालों के विरुद्ध और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में करेलाबाग में 121, रामबाग में 160, नैनी में 130 कल्याणी देव में 89 कनेक्शन काटे गए। जबकि,सर्किल सेकेंड के टैगोर टाउन में 62, म्योहाल में 41 और बम्हरौली में 29 कनेक्शन काटे गए। टैगोर टाउन के एसडीओ विजय प्रताप तिवारी ने अभियान के दौरान एटीएम और अस्पताल समेत 40 कनेक्शन काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें