फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त नवरात्र पर आज से शक्तिपीठों में अनुष्ठान
विज्ञापन

0 शक्तिपीठ ललिता देवी मंदिर में घट स्थापना, पाठ
इलाहाबाद। वासंतिक नवरात्र के बाद अब गुप्त नवरात्र पर भी शक्तिपीठों में भगवती के निमित्त अनुष्ठान होंगे। आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या, शुक्रवार को सुबह 8.37 बजे तक रहेगी, इसकेबाद शुक्ल पक्ष की प्रपिपदा के साथ गुप्त नवरात्र की शुरुआत होगी। पहले दिन घट स्थापना के साथ शैलपुत्री की पूजा उपासना की जाएगी। तंत्र साधनाओं के लिए इस नवरात्र में रात का विशेष महत्व होता है। इस प्रकार नवरात्र का पूजन नवमी तिथि 21 जुलाई तक किया जाएगा।
ललिता देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा के मुताबिक गुप्त नवरात्र पर सर्वमंगल की कामना से त्रिपुर सुंदरी भगवती ललिता के मंदिर में पाठ एवं अनुष्ठान होंगे। ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली’ के मुताबिक वैसे तो अमावस्या के समस्त उपचार शुक्रवार को पूरे दिन किए जा सकते हैं लेकिन अमावस्या तिथि व्याप्त होने यानी सुबह 8.37 बजे किया जाना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बाक्स
00
खग्रास सूर्यग्रहण आज, पर कोई प्रभाव नहीं
शुक्रवार को खग्रास सूर्यग्रहण लगेगा जो भारतीय समयानुसार सुबह 7.18 बजे से लेकर 9.43 बजे तक रहेगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में ज्योतिर्विदों के मुताबिक इसका कोई धार्मिक महत्व नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें