फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह का निरीक्षण करेगी तीन वकीलों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000

बाल सुधार गृह का निरीक्षण करेगी वकीलों की टीम
0 हाईकोर्ट ने तीन वकीलों की टीम गठित की
0 हालात का जायजा लेने और फोटोग्राफी का निर्देश
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने बाल सुधार गृह इलाहाबाद के बालक और बालिका सुधार गृहों के निरीक्षण हेतु तीन वकीलों की टीम गठित की है। कोर्ट ने अधिवक्ता प्रभाकर अवस्थी, विवेक सिंह और ऋतिका तिवारी को सुधार गृहों का निरीक्षण कर फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया है। यह टीम अपनी रिपोर्ट 10 अक्तूबर को हाईकोर्ट को सौंपेगी।
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी की पीठ कर रही है। अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी ने कोर्ट को जानकारी दी कि बाल सुधार गृहों को बेहतर बनाने के लिए सरकार के स्तर से गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इलाहाबाद में लड़कों के सुधार गृह में 10 आवासीय कक्ष और छह बाथरूम। इनकी शिक्षा और व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए अध्यापकों की तैनाती की गई है। तीन अध्यापक इनको पढ़ाते हैं तथा व्यवसायिक शिक्षा के तहत बच्चों को मोबाइल रिपेयरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने तीन वकीलों की कमेटी को सुधार गृह का निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। कमेटी यह भी देखेगी कि सुधार गृहों में कानूनी उपबंधों का पालन हो रहा है अथवा नहीं। कोर्ट ने कमेटी के चेयरमैन प्रभाकर अवस्थी से कहा है कि वह अपने दौरे की पूर्व सूचना डीएम को दें तथा डीएम निरीक्षण के कार्य में सहयोग करेंगे। वह टीम को फोटोग्राफर भी देंगे जो पूरे समय टीम के साथ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें