फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता सहित 55 कोरोना के नए संक्रमित 

Tue, 21 Jul 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना अब हाईकोर्ट को भी अपनी चपेट में ले लिया है। दो दिन पहले चीफ स्टैंडिंग काउंसिल के बाद सोमवार को अपर महाधिवक्ता भी पॉजिटिव आ गए हैं। सोमवार को कुल 55 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें जारी, मांडा, कोरांव, शंकरगढ़, हंडिया, फूलपुर सहित ग्रामीण इलाकों के भी पचास फीसदी लोग संक्रमित पाए गए हैं। डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मरदापुर, जारी, फूलपुर, झूंसी से संक्रमित होने वालों की संख्या अधिक पाई गई है। पॉजिटिव आने वालों में गढ़ी कला का 45 साल का व्यक्ति, बहरिया मदरापुर से 24 साल, बारा पॉवर प्लांट से 54 वर्षीय महिला कर्मचारी, हेतापट्टी से 21 वर्ष, शंकरगढ से 17 साल की किशोरी पॉजिटिव आई है।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
जारी से एक ही परिवार से 35 साल का युवक, 54, 28, 30 साल की महिला, छह साल की बच्ची संक्रमित हुई है। नाहरपुर से 42 साल, 35 साल पुरूष, हंडिया सब्जी मंडी से 46 साल का पुरूष, 25 साल की युवती, 36 एवं 35 साल की युवती, 68 साल का बुजुर्ग, हंडिया से 29 साल का युवक, मुकुंदपुर से 26 साल की युवती और तीन साल का बच्चा पॉजिटिव है।

इफको टाउनशिप से 55 साल का कर्मचारी, फूलपुर के शेषपुर से 70 साल का बुजुर्ग, 52 साल की महिला, नंदौत से 24 साल का युवक, मंाडा उमापुर से 40 साल की युवती, कोरावं मालवीयनगर से 19 साल की युवती, झूंसी त्रिवेणीपुरम से 32-32 साल का युवक, 50 साल की महिला, पुराना मम्फोर्डगंज से 43 साल का व्यक्ति पॉजिटिव है।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस के मिंटो रोड से 58 वर्षीय युवक संक्रमित है। दारागंज से 40 साल की महिला, जार्जटाउन एएन झा मार्ग से 44 साल, तुलारामबाग से 28 साल युवती, मुट्ठीगंज से 44 साल, 28 व 32 साल युवक,  60 साल महिला, कोरावं शास्त्रीनगर से 24 साल युवती, मनौरी अशरफपुर खास 55 साल महिला, राजरूपपुर 62 साल बुुजुर्ग, झूंसी महमूदाबाद से 64 साल बुजुर्ग पॉजिटिव आया है।

भोलाकापुरा सैनिक कॉलोनी से 54 साल की अधेड़, न्यायपुर करेली से 40 साल की महिला, रेलेवे कॉलोनी से 56 साल का पुरूष, टैगोर टाउन से 42 साल का व्यक्ति, प्रीतमनगर से 65 साल, 24 साल, सुलेम सराय से 30 साल, जार्जटाउन से 60 साल, करछना से 30 साल के पुरूष और महिला ग्राम से 62 साल, दरभंगा कॉलोनी से 76 साल, एसआरएन से 30 साल की महिला संक्रमित पाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें