फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मरीज अब घर पर रहकर करा सकेंगे अपना उपचार, 24 से लागू होगी होम आइसोलेशन की व्यवस्था

Tue, 21 Jul 2020 12:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Home isolation - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोविड-19 के मरीज अब घर पर ही आइसोलेट रहकर इलाज करा सकेंगे। जिले में यह व्यवस्था 24 जुलाई से लागू होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि, मरीज को इसके लिए एफिडेविट देना होगा। 

विज्ञापन


मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ सरकार ने संक्रमितों को घर पर आइसोलेट करने की छूट दी है। सोमवार को गाइडलाइन भी जारी कर दी गई। इसके लिए घर में संसाधन तो होने ही चाहिए, कई अन्य नियमों का भी पालन करना होगा। मरीज के घर पर होने के बावजूद चिकित्सीय एवं सर्विलांस टीम हर समय मरीज तथा उनके परिजनों पर नजर रहेगी।

आइसोलेशन प्लान - फोटो : Amar Ujala
नियमित जांच के अलावा हर रोज चार बार रिपोर्ट लेगी। ऐसे में यह व्यवस्था लागू करने से पहले प्रशासन को भी पूरी व्यवस्था करनी होगी। अफसरों के अनुसार प्रशासन और पुलिस की अलग-अलग सर्विलांस टीम होगी। इसके अलावा ऐसे मरीजों के लिए अलग कंट्रोल रूम भी होगा, जहां से मरीज तथा परिजन हमेशा संपर्क में रहेंगे। डॉक्टर तथा अन्य स्टाफ की अलग टीम होगी।

कौन से मरीज को होम आइसोलेशन की अनुमति दी जा सकती है, इसके लिए स्क्रीनिंग टीम भी गठित की जाएगी। होम आइसोलेशन में रहने के लिए मरीज को निर्धारित प्रारूप में हलफनामा देना होगा। इसके लिए फार्म छपवाने होंगे। इसी वजह से गाइडलाइन जारी होने के तीन दिन बाद यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आइसोलेशन प्लान - फोटो : Amar Ujala
डीएम भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को देर रात तक चली बैठक में इन सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। डीएम ने बताया कि यहां यह व्यवस्था 24 जुलाई से प्रभावी होगी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार पूरी व्यवस्था की जा रही है। फार्म छपने के प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सभी टीम तथा संक्रमितों को निगरानी समितियों से भी जोड़ा जाएगा। यह पूरी व्यवस्था 24 से पहले कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें