फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 55 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, 3.50 लाख रुपये जमा हुआ बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र फतेहपुर कायस्थान में आयोजित बिजली बिल राहत योजना के विशेष कैंप में ओटीएस के तहत 55 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराए। जनसुविधा के लिए लगाए गए इस कैंप में अधिक बिलों को सुधरवाने, अधिभार माफी तथा बिजली कनेक्शन रीस्टोर कराने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रदीप कुमार पटेल के अनुसार कैंप में कुल 3.50 लाख रुपये बिजली बिल जमा किए गए। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं की बकाया राशि, किश्तों में भुगतान तथा माफी के बाद जमा की गई रकम शामिल है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक जमा देयकों पर उपभोक्ताओं को अधिक लाभ अनुमन्य है। शिविर में मंगला यादव, शेरबहादुर, करन सिंह, बबलू, अन्नू पटेल, भोलानाथ, शिवाकांत तिवारी, कमल पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें