फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 55.74 लाख परीक्षार्थी

Mon, 19 Oct 2020 02:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए तीन बार आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष की अपेक्षा 26963 की कमी रह गई। 16 अक्तूबर को खत्म हुई अंतिम तिथि तक कुल 5 लाख 57 हजार 4071 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए। यह संख्या यूपी बोर्ड की ओर से एक अक्तूबर को जारी आंकड़े से 38 हजार 934 अधिक है। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार हाईस्कूल में 30.03 लाख एवं इंटरमीडिएट में 25.70 लाख छात्रों ने आवेदन किया। इस प्रकार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 5574071 छात्रों ने आवेदन किया।
विज्ञापन


कोरोना, बाढ़ के चलते पहले तीन चरण में आवेदन की तिथि 16 अक्तूबर तक बढ़ाई गई थी। तीन बार आवेदन की तिथि बढ़ाने के बाद भी पिछले वर्ष की अपेक्षा छात्रों की संख्या में 26963 की कम रह गई। 2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 5 लाख 60 हजार 1034 आवेदन आए थे, यह संख्या 2021 में कम होकर 5574071 पहुंच गई, जो पिछले वर्ष से 26963 कम है।

सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा फार्म के साथ आधार अनिवार्य करने, दूसरे प्रदेशों एवं पड़ोसी देशों के छात्रों पर अंकुश लगने के बाद यह संख्या कम हो रही है। पिछले वर्ष से लगातार इस संख्या पर अंकुश लग रहा है, इस बार कोरोना संकट के चलते दूसरे प्रदेशों के परीक्षार्थियों का यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने पर पूरी तरह से रोक दिया है।
विज्ञापन


बीते छह साल में कम हो गए 12.19 छात्र-छात्राएं
आंकड़ों को देखें तो 2016 में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 67.93 लाख थी, जबकि 2021 में यह संख्या पहुंचकर 55.74 हो गई। इस प्रकार बीते छह वर्ष में बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में 12.19 लाख की कमी दर्ज की गई है।
 
परीक्षा वर्ष हाईस्कूल इंटर कुल
2019-2020 30.33 25.67 56.01
2018-2019 31.92 26.03 57.95
2017-2018 36.55 29.81 66.37

आंकड़े एक नजर में
  • हाईस्कूल संस्थागत - 2985973
  • हाईस्कूल व्यक्तिगत - 17498
  • हाईस्कूल में आए कुल आवेदन - 3003471
  • इंटर संस्थागत - 2497541
  • इंटर व्यक्तिगत - 73069
  • इंटर में आए कुल आवेदन - 2570600
  • बोर्ड परीक्षा के लिए आए कुल आवेदन - 5574071
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें