फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘52’ सेकेंड देश केनाम

Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
झंडा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 इस बार 70वां स्वतंत्रता दिवस अनूठा होगा। माध्यमिक शिक्षा से जुड़े प्रदेश भर के लाखों छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्र के सम्मान में न केवल खुद खड़े होंगे बल्कि अपने आसपास के रहने वाले हर व्यक्ति को भी देश के नाम 52 सेकेंड खड़े होने की अपील करेंगे। प्रदेश के प्रधानाचार्य इस अभियान में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएंगे कि 15 अगस्त को 70वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर हर नागरिक की देश के सम्मान में भागीदारी हो।
विज्ञापन


चाहे मजदूर हो रिक्शा चालक या दुकानदार उसे अपने ही स्थान पर ‘जो जैसा है वैसे ही’ 15 अगस्त को आठ बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड तक रुकना होगा। आटा गूंथने वाली महिला को भी 52 सेकेंड को थमना होगा। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष बृजेश शर्मा एवं महामंत्री सुनील मिश्र ने इस महान अभियान को सफल बनाने की अपील प्रदेश केप्रधानाचार्यों से की है।

प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को 11 बजे सेवा समिति इंटर कॉलेज में छात्रों को इस अभियान के लिए जनता को जागरूक करने के लिए जानकारी दी जाएगी। आइए आप भी इस देश के 52 सेकेंड की मुहिम में शामिल होइए। अपने नौनिहालों की इस शानदार पहल का हिस्सा बनिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें