फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में रहेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन

चार हजार सिपाही, दरोगा, इंस्पेक्टर और सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान रहेंगे मुस्तैद
एसपीजी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ की बैठक, पूरे रूट का किया गया रिहर्सल
प्रयागराज। प्रधानमंत्री त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। उनके इर्द गिर्द एसपीजी का घेरा रहेगा। उसके बाद सीपीएमएफ और फिर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। एसपीजी की टीम ने बुधवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग और परेड पर रैली स्थल समेत पूरे रूट का भ्रमण किया गया। शाम को ग्रांड रिहर्सल भी किया गया।
विज्ञापन

एसपी प्रोटोकाल आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री की एसपीजी टीम सोमवार से ही शहर में है। अधिकारियों के साथ कई राउंड बैठक की गई। एसपीजी की सलाह के मुताबिक सुरक्षा प्लान में कई परिवर्तन किए गए हैं। बुधवार की शाम ड्यूटी में लगे पूरी फोर्स को ब्रीफ किया गया। इसके बाद ग्रांड रिहर्सल भी की गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। उनके इर्द गिर्द एसपीजी का घेरा रहेगा। इसके बाद सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेज के जवान फिर पीएसी और पुलिस रहेगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए छह जिलों के एसपी, 10 एडीशनल एसपी, 25 डिप्टी एसपी, 80 इंस्पेक्टर, 300 सब इंस्पेक्टर, 2000 सिपाही, 16 कंपनी सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें