फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरांव के बड़ोखर में भाजपा ने की जनसभा...-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र विकास के लिए मोदी जरूरी: विजय बहुगुणा
विज्ञापन

0 कोरांव के बड़ोखर में भाजपा की जनसभा में बोले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
कोरांव (प्रयागराज)। कोरांव के बड़ोखर में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पीएम मोदी का गुणगान करते हुए उनकी नीतियों को कल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति को सुदृढ़ बनाने और देश से गरीबी मिटाने के लिए एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।
विजय संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि विजय बहुगुणा ने अपनी बहन और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ.रीता बहुगुणा जोशी को विजयी बनाने की अपील भी की। उन्होंने कहाकि रीता के पक्ष में किया गया मतदान देश को मोदी जैसे प्रधानमंत्री का चुनाव होगा। सदस्य जिला पंचायत राम रहीश पांडेय ने उनका स्वागत किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कोरांव राम अवध कुशवाहा व संचालन शशी द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में भाजपा जिला मंत्री अनिल मिश्र समेत अन्य वक्ताओं ने मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राम अवध मिश्रा, रामेश्वर द्विवेदी, पारस नाथ कुशवाहा, रेवती पाल, राजेश मिश्रा, अखंड पांडेय, जमुना प्रसाद मिश्र, शशी तिवारी, सेक्टर संयोजक अनिल मिश्र आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभा के बाद विजय बहुगुणा भाजपा प्रत्याशी और अन्य नेताओं के साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तुलसीदास राना के आवास पर उनके पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे।

फोटेा फाइल 65 बड़ोखर- बड़ोखर में कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के नेतागण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें