फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीवांस सेल का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र-------
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की मदद के लिए ग्रीवांस सेल का गठन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की समस्या के निवारण के लिए बोर्ड मुख्यालय सहित क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर में 28 अप्रैल से परीक्षार्थी ग्रीवांस सेल (सहायता कक्ष) का गठन किया जा रहा है। यह ग्रीवांस सेल 29 मई तक प्रभावी रहेगा। परीक्षार्थी ई-मेल, फोन से 2019 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं से संबंधित अपनी समस्याओं (अपूर्ण परीक्षाफल, नाम संशोधन, जन्मतिथि संशोधन, विषय संशोधन) से जुड़े विवरण देकर अपने-अपने परिक्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रात: 10 से शाम पांच बजे तक समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।
कार्यालय का नाम फोन नंबर ई-मेल
क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज 0532-2423265 roallahabad@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ 0121-2660742 romeerut@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय बरेली 0581-2576494 robareilly@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी 0542- 2509990 rovaranasi@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर 0551-2205271 rogorakhpur@gmail.com
मुख्यालय प्रयागराज 0532-2623182 upmsp@rediffmail.com
00
सीसीई से ज्यादातर का भला
माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीई प्रणाली के कारण ज्यादातर विद्यार्थियों का भला हुआ। यूपी बोर्ड ने हिन्दी छोड़ एक विषय में फेल होने वालों को भी पास करने का नियम अपनाया है जिससे बड़ी संख्या में छात्रों का भला हुआ जो ग्रेडिंग के नए नियमों के कारण पास हो गए।
विज्ञापन

फर्स्ट न सेकेंड, बस पास, फेल
ग्रेडिंग के तहत अंकपत्र पर विषय के आगे नंबर दर्ज हैं, लेकिन साथ में नाइन प्वाइंट ग्रेडिंग भी है। कुल प्राप्तांक के स्थान पर नंबर या ग्रेड प्वाइंट के बजाय केवल पास या फेल दर्ज है। इसके अलावा इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट और क्रेडिट सिस्टम भी लागू है। कंपार्टमेंट में दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को एक विषय में परीक्षा देकर पास होने का मौका दिया गया है।
000
दस दिनों में मिल जाएगी मार्कशीट
12 वीं के विद्यार्थियों को अंकपत्र सह प्रमाणपत्र परीक्षाफल की घोषणा के दस दिनों बाद स्कूलों में भेज दी जाएगी। परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमाण पत्र तय समय के भीतर डीआईओएस को भेज दिए जाएंगे। विद्यालय वहां से इन्हें प्राप्त कर विद्यार्थियों को वितरित कर सकते हैं।
0
जुलाई में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
0 हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में होगी। फॉर्म जमा करने और परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। कंपार्टमेंट परीक्षा में ऐसे विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं जो दो विषयों में फेल हैं। खास यह कि वे किसी एक विषय में कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।
विज्ञापन

स्क्रूटनी के लिए आवेदन आज से
0 यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव एसपी द्विवेदी ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। उनकी ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षाफल घोषित होने की तिथि के 30 दिन के भीतर 26 मई तक आवेदन अवश्य प्राप्त हो जाए। आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें