अधिवक्ता से बदसलूकी मामले में एसएसपी से जानकारी तलब
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिवक्ता सुनील चौधरी से बदसलूकी करने की शिकायत पर एसएसपी प्रयागराज अतुल शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों से जानकारी मांगी है। याचिका की सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्त्रस्म नाथ तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने राम सखी देवी की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।
अधिवक्ता सुनील चौधरी ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गे के द्वारा रामसखी के पति कमलेश पटेल को लगातार धमकियां मिल रही हैं। कोर्ट ने एसएसपी इलाहाबाद को याची को सुरक्षा देने के लिए विचार करने के लिए आदेश पारित किया था। इस सिलसिले में वह एसएसपी से मिलने गए थे। इसके अलावा हंडिया क्षेत्र में एक मेडिकल छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी पर भी बात करना चाहते थे। मगर एसएसपी ने बात करने बजाए उनसे दुर्व्यहार किया और गालियां दीं। कोर्ट ने एसएसपी को हलफनामा दाखिल कर जानकारी देने का निर्देश दिया है।