फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की गिरफ्तारी का वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजम खां की गिरफ्तारी का वारंट
विज्ञापन

प्रयागराज। सड़क जाम कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मुकदमे में गैर हाजिर रहने पर स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) ने पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खां और उनके बेटे मो. अब्दुल्ला सहित पांच लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने जेष्ठ अभियोजन अधिकारी हरिओंकार सिंह और राधा कृष्ण मिश्र को सुनकर दिया है।
विज्ञापन

घटना दो जनवरी 2008 की मुरादाबाद के कूंजलैट थाने की है। पूर्व मंत्री व उनके बेटे पर आरोप है कि राजमार्ग पर वाहन जांच के दौरान विवाद किया और समर्थकों के साथ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। पुलिस ने आजम खां और उनके बेटे मो. अब्दुल्ला ,राजेश यादव, डीपी यादव और राजकुमार प्रजापति के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट भेजा था। प्रकरण की सुनवाई कर रही स्पेशल कोर्ट ने अभियुक्तों के गैरहाजिर होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट का कहना है कि अभियुक्तों के गैर हाजिर होने से प्रकरण का शीघ्र निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें