फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ वारंट
विज्ञापन

प्रयागराज। चुनावी सभा मे भड़काऊ भाषण देने के मुकदमे में स्पेशल कोर्ट ने पूर्व इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। प्रकरण की अगली सुनवाई 22 फरवरी 2019 को होगी। यह आदेश स्पेशल जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है। घटना चार मई 2014 की बलरामपुर के रेहरा बाजार थाने की है। आरोप है कि चुनाव सभा के दौरान पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने नरेंद्र मोदी और आरएसएस के बारे में भड़काऊ भाषण दिया था। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला थाना उतरौला से भी कोर्ट में लंबित है। कोर्ट ने इस प्रकरण में भी जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें