फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी भर्ती के आवेदकों को सुधार का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000

आरआरबी भर्ती के आवेदकों को सुधार का एक और मौका
फोटो में गड़बड़ी की वजह से बहुतों के रिजेक्ट हो गए हैं फार्म, 20 तक दोबारा कर सकते हैं अपलोड
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के 90 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का निर्णय लिया है जिनके आवेदन फोटो में गड़बड़ी की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए हैं। मंगलवार को बोर्ड की ओर से कहा गया कि ऐसे अभ्यर्थी 20 जुलाई की रात 12 बजे तक आरआरबी की वेबसाइट पर फोटो अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

आरआरबी की ओर से स्वीकार किए गए तथा निरस्त आवेदनों की सूची जारी की गई थी। बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अभ्यर्थी यह देख सकते थे कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की शिकायत थी की फोटो गड़बड़ी की वजह से बोर्ड ने उनके आवेदन निरस्त कर दिए हैं। अभ्यर्थियों ने सूबेदारगंज स्थित भर्ती बोर्ड कार्यालय में भी इसकी शिकायत की। इस तरह की शिकायतें अन्य भर्ती बोर्ड कार्यालयों में भी हुईं। इसे देखते हुए बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों को दोबारा फोटो अपलोड करने का मौका दिया है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएम नकवी के अनुसार 20 जुलाई तक फोटा अपलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें