फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पर निकले संगमनगरी के श्रद्धालु रास्ते में फंसे
विज्ञापन

इलाहाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु रास्ते में फंस गए हैं। इलाहाबाद के कई श्रद्धालु ऊधमपुर और आसपास के इलाकों में फंसे हुए हैं। हालांकि शनिवार की सुबह कुछ अमरनाथ यात्रियों को पहलगाम स्थित शिविरों में पहुंचाया गया, लेकिन अभी जगह-जगह रास्ता बाधित होने की वजह से यात्रा आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

राजरूपपुर से बीती 28 जून को अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रास्ते में फंस गया है। पार्षद अखिलेश सिंह के नेतृत्व में यह जत्था यहां से मूरी एक्सप्रेस से रवाना हुआ था। इस जत्थे में शामिल राजरूपपुर के अखिलेश के अलावा योगेश वर्मा, कमलेश सिंह, सुरेश सोनी, मीरापुर के राजेश गुप्ता, मुकेश साहू, सत्यलाल साहू, बच्चू, जीरोरोड के पिंटू अग्रवाल, माहेश्ेवरी, राजीव शर्मा, विजय वादवानी, आलोक जायसवाल, कैंट के भोला तोपखाना, सुनील साहू, अनूप सोनकर, अन्नू, बिंदा, कमलेश कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, अंजनी यादव, रूपचंद्र, लालचंद्र यादव रास्ते में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें