फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रजीत के सपा में शामिल होने का पार्टी ने किया स्वागत
विज्ञापन

0 जिला कार्यालय पर बैठक में पार्टीजनों ने कहा आने वाले चुनाव में मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक नेता रहे इंद्रजीत सरोज का अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का सपाइयों ने स्वागत किया है। सपा का मानना है कि इंद्रजीत के पार्टी से जुड़ने से बहुत बड़ा वोट बैंक उससे जुड़ेगा। सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आज पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इससे आगामी चुनावी समीकरण में सपा मजबूती के साथ खड़ी दिखाई देगी।
पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 दिन के बाद नगर निगम चुनाव और इसी के बीच फूलपुर लोकसभा का उपचुनाव में इंद्रजीत के पार्टी से जुड़ने का लाभ मिलेगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने कहा कि इन्द्रजीत सरोज के सपा में आने से चुनावी समीकरण बदलेंगे और सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि इन्द्रजीत सहित उनके समर्थकों के इलाहाबाद आने पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया जायेगा। जिला प्रवक्ता दानबहादुर मधुर ने कहा कि इन्द्रजीत सरोज ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गा प्रसाद गुप्ता, दिनेश पटेल, मंसूर आलम, इन्द्र नाथ मिश्र, विनय कुशवाहा, वकार अहमद, मयंक श्रीवास्तव, विजय वैश्य, नाटे चौधरी, महाबली यादव, राकेश सिंह, सन्त लाल वर्मा, श्रीमती संतोष सक्सेना, मंजू पाठक, रेखा उपाध्याय, सुधा यादव, कमला यादव, इन्दू यादव, अनीता श्रीवास्तव, पूनम पाठक, रमाकान्त शर्मा, राम मिलन यादव, पप्पू इजराइल, राजवन्त पटेल, नागेन्द्र कुमार यादव, मो. अहमद अन्सारी, रामदुलार यादव, राज बहादुर यादव, विजय बहादुर पटेल, रवींद्र यादव, धनंजय सिंह, जगदीश यादव, राकेश कुमार यादव, सत्येन्द्र यादव, आदि लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें