फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी आवेदन की प्रक्रिया पूरी, अब परीक्षा की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

टीईटी आवेदन की प्रक्रिया पूरी, अब परीक्षा की बारी
0 प्रदेश भर में 15 अक्तूबर को प्रस्तावित है परीक्षा, बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने भी किए आवेदन
0 15 लाख आठ हजार 410 ने कराया रजिस्ट्रेशन, 10 लाख नौ हजार 255 ने अंतिम रूप से किए आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2017 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके लिए 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बार टीईटी इसलिए भी खास है क्योंकि सहायक अध्यापक के पद से समायोजन निरस्त होने के बाद ज्यादातर शिक्षामित्रों ने भी इसके लिए आवेदन किया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय टीईटी कराने की तैयारी में जुट गया है। परीक्षा 15 अक्तूबर को प्रस्तावित है।
टीईटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 अगस्त को शुरू होकर 19 सितंबर को पूरी हो गई। इस बार टीईटी के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी का बड़ा कारण शिक्षामित्र हैं। सर्वोच्च अदालत से 25 जुलाई को सहायक अध्यापक के पद से समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों के लगातार धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाने और टीईटी में अतिरिक्त भरांक का वादा किया है। 10 हजार रुपये मानदेय का आदेश बुधवार को जारी हो गया। इस बीच एक लाख 65 हजार 157 शिक्षामित्रों में ज्यादातर ने टीईटी के लिए आवेदन भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इन शिक्षामित्रों में से करीब 20 हजार पहले से टीईटी कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें नियमित नियुक्ति की लाभ मिल सकता है। वैसे इस पर निर्णय सरकार को लेना है। इस बीच प्राधिकारी सचिव डॉ.सुत्ता सिंह की देखरेख में टीईटी कराने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। परीक्षा में अब एक माह से भी कम का समय बचा है सो पेपर तैयार कराने से लेकर परीक्षा केंद्र के निर्धारण आदि की कार्रवाई तेजी से चल रही है।
00
0 15 लाख आठ हजार 410 अभ्यर्थियों ने कराया ऑनलाइन रजिस्टेशन
0 10 लाख नौ हजार 255 अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से किए आवेदन
0 3 लाख 64 हजार 28 अभ्यर्थियों ने किए प्राथमिक के लिए आवेदन
0 6 लाख 45 हजार 227 अभ्यर्थियों ने किए उच्च प्राथमिक के लिए आवेदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें