फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस खन्ना में छात्र परिषद का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कायनात अध्यक्ष, निखा उपाध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

0 एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्र परिषद गठित
0 तरन्नुम बानो सचिव और फरजान बनीं संयुक्त सचिव
इलाहाबाद। कायनात फात्मा एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज की अध्यक्ष और निखा केसरवानी उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित की गईं। वहीं, सचिव पद के लिए तरन्नुम बानो और संयुक्त सचिव पद के लिए फरजान शमीम ने चुनाव में जीत हासिल की। बृहस्पतिवार हुई मतगणना के बाद छात्र परिषद की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में पांच छात्राओं ने नामांकन कराया था। इनमें कायनात फात्मा, आयशा मदानी, हना हाशमी, अंकिता त्रिपाठी और आयशा अफलाक शामिल हैं। कायनात सर्वाधिक 404 मतों के साथ अध्यक्षा निर्वाचित हुईं जबकि दूसरे नंबर पर रहीं आयशा मदानी को 165 मत मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों में सर्वाधिक 183 वोट निखा केसरवानी को मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोनिशा मिश्रा को नजदीकी मुकाबले में 10 मतों से पराजित किया। सचिव पद के लिए भी मैदान में चार प्रत्याशी थे, जिनमें तरन्नुम बानो को सर्वाधिक 344 वोट मिले। वहीं, निशिता पाठक 130 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। संयुक्त पद के लिए सर्वाधिक नौ उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। फरजान शमीम सर्वाधिक 147 मत पाकर विजयी रहीं और आशी श्रीवास्तव को 95 मत पाकर दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इन पदों के लिए मतदान 12 सितंबर को हुआ था। बृहस्पतिवार को मतगणना के दौरान प्राचार्य डॉ. लालिमा सिंह ने अध्यक्ष, डॉ. रीता चौहान ने उपाध्यक्ष, डॉ. नीरजा सचदेवा ने संयुक्त सचिव और कृष्णा बनर्जी ने सचिव पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें