फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मोहल्लों में पूरी रात नहीं रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कई मोहल्लों में पूरी रात नहीं रही बिजली
विज्ञापन

0 लोकल फाल्ट के चलते गर्मी से परेशान रहे शहरी, शनिवार सुबह रोजेदारों को नहीं मिला पानी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शुक्रवार को आई आंधी एवं बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खुल गई। पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। आपूर्ति बहाल होने में कई घंटे लग गए। कई मोहल्ले में तो रातभर बिजली नहीं रही। लोग पूरी रात गर्मी में परेशान रहे। बिना बिजली रमजान में रोजेदारों को शनिवार सुबह सहरी खोलने में परेशानी हुई।
शहर में लगातार बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बिना पानी के शहर के करामत चौकी, करेलाबाग, करेली ए-ब्लाक, रहमत नगर, दरियाबाद, अटाला, इस्लाम नगर आदि मोहल्लों के लोग पहले से ही परेशान हैं। शुक्रवार को आई आंधी से पूरी रात बिजली भी नहीं आई। लोगों ने करेलाबाग सब स्टेशन, कल्याणी देवी सब स्टेशन पर रात में हंगामा किया। शनिवार को दिन में कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन इसके आने-जाने का क्रम बना रहा। करेलाबाग के मो. शमीम ने बताया कि शुक्रवार को पूरी रात और शनिवार को दिनभर बिजली के आने जाने का क्रम बना रहा।
विज्ञापन

वहीं शहर उत्तरी के अल्लापुर, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग, एलनगंज, सलोरी, बघाड़ा आदि मोहल्लों में शुक्रवार की रात बिजली आने-जाने का क्रम लगा रहा। शनिवार को सुबह बिजली नहीं होने से पानी की परेशानी दिन भर बनी रही।
विज्ञापन


दरियाबाद में बिजली का संकट
0 ऑल इंडिया यूनाईटेड मुस्लिम मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद अख्तर ने दरियाबाद क्षेत्र में बिजली, पानी की अव्यवस्था की बात उठाई। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में उन्होंने शिकायत की है कि बिजली नहीं होने से रोजेदारों को पानी नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि कल्याणी देवी सब स्टेशन के एसडीओ, जेई आम लोगों केसाथ अभद्रता करते हैं। उनका आरोप है कि बीते पांच वर्षों में मोहल्ले में कनेक्शन तो बढ़े परंतु ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें