50% of the road in city will repaired
प्रयागराज। लोक निर्माण विभाग ने जिले की 50 से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। कुल 8565 किलोमीटर सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाना है। विभागीय जानकारी के मुताबिक 1700 किलोमीटर से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है।
जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की प्रक्रिया अगस्त के बाद से शुरू की गई है। इमसें राज्य की सड़कों के साथ शहर और ग्रामीण इलाकों से जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। अधिशासी अभियंता महेंद्र प्रसाद के मुताबिक गड्ढा मुक्त करने का काम जिले की सभी खंडों की ओर से किया जा रहा है। इसमें शहर की मुख्य सड़कों के साथ गंगापार, यमुनापार इलाके की सड़कों को शामिल किया गया है।
यमुनापार की जिन सड़कों को शामिल किया गया है। उसमें सिरसा मेजा रोड, मेजा कोहड़ार रोड, बगबना रोड, इंदलपुर रोड, मुहब्बतगंज रोड आदि शामिल हैं। इसी तरह गंगापार में फूलपुर रोड, फूलपुर हनुमानगंज रोड, जीटी रोड, जगतपुर रोड, सोरांव - फूलपुर रोड आदि शामिल हैं।