फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघमेला में बिछेगी 50 किमी. पाइप लाइन, लगेंगे 18 नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
माघमेला में बिछेगी 50 किमी.
विज्ञापन

पाइप लाइन, लगेंगे 18 नलकूप
15000 कनेक्शन दिए जाएंगे, जल निगम ने शुरू किया काम
प्रयागराज। माघमेला क्षेत्र में इस बार शिविरों में 15000 पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। जल निगम जलापूर्ति के लिए दो किलोमीटर लंबी मुख्य समेत कुल 50 किमी. लंबी पाइप लाइन बिछाने की तैयारी मेें है। मेला क्षेत्र में 18 नलकूप भी स्थापित किए जाएंगे। सभी काम 31 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे।
मेला क्षेत्र में प्रस्तावित सात सेक्टरों के हिसाब से तैयार योजना पर जल निगम ने काम शुरू कर दिया है। अभी पांच सेक्टरों में नलकूप स्थापना और मुख्य पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। दो सेक्टरों में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई की जा रही है।
विज्ञापन

नलकूप स्थापना का काम इस तरह से किया जा रहा है कि जिससे कुंभ के दौरान शहरी क्षेत्रों में स्थापित नलकूपों का इस्तेमाल मेला क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए किया जा सके। जल निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार कटियार के मुताबिक मेला क्षेत्र में बिछी पाइप लाइन से शिविरों में करीब 15 हजार कनेक्शन दिए जाने की योजना है। जरूरत पड़ने पर इससे 20 फीसदी अधिक कनेक्शन भी दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

दलदल से काम में दिक्कत
माघ मेला क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के काम में दलदल बाधा आ रही है। कई सेक्टरों में खोदाई या पाइप लाइन बिछाना तो दूर कर्मचारियों का चलना मुश्किल हो रहा है। इस दिक्कत का किसी के पास समाधान भी नहीं है। जमीन का पानी सूखने पर ही काम गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें