फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. हांगलू के खिलाफ आईं 50 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के खिलाफ 50 शिकायतें कुलपति कार्यालय में दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

अब इन शिकायतों को सूचीबद्ध करके केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जांच टीम के चेयरमैन प्रो. नागेश्वर राव के पास भेजा जाएगा।
मंत्रालय की टीम 24 फरवरी को जांच के लिए यहां दोबारा आ सकती है।
पिछले दिनों मंत्रालय की टीम जब जांच के लिए विश्वविद्यालय आई थी, तब टीम के चेयरमैन प्रो. नागेश्वर राव ने निर्देश दिए था कि कुलपति कार्यालय में एक शिकायत प्रकोष्ठ खोला जाए और प्रो. हांगलू पर लगे वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक आरोपों के मामले में अगर किसी को कुछ कहना है तो वह अपनी शिकायत प्रकोष्ठ में दर्ज करा दे।
इसके लिए 16 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। रविवार तक कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन्हें अब सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद इस सूची को प्रो. नागेश्वर राव के पास भेज दिया जाएगा। वह इसकी समीक्षा करेंगे और अगले दौरे में इनमें से कुछ शिकायतकर्ताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन

सर्च कमेटी के लिए मंत्रालय से आया पत्र
- प्रो. हांगलू को पद से हटाए जाने के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से इविवि को जारी पत्र में कहा गया था कि जल्द ही कार्य परिषद की बैठक बुलाकर सर्च कमेटी के सदस्यों का चयन कर लिया जाए और मंत्रालय को सूचना भेज दी जाए।
विज्ञापन

अब तक कार्य परिषद की बैठक की तिथि तय नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय ने सर्च कमेटी के सदस्यों नाम जल्द तय किए जाने के लिए पत्र दोबारा जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें