फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल की बच्ची की फिर से होगी कोरोना की जांच, लिया गया नमूना

Mon, 01 Jun 2020 01:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
सैदाबाद की रहने वाली 5 साल की बच्ची की कोरोना संक्रमण की दोबारा जांच कराई जाएगी। इसके लिए रविवार को उसका नमूना लिया गया और जांच के लिए उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इसके पहले बच्ची का स्वाब सैंपल 27 मई को लिया गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी कम उम्र को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उसकी दोबारा से जांच कराने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


सैदाबाद की बच्ची 16 मई को अपने माता-पिता और भाई के साथ गांव आई थी। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे, माता-पिता और भाई समेत कालिंदीपुरम ले जाकर क्वारंटीन करा दिया। 27 मई को उनकी कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया गया और उसे मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 30 मई को चारों की रिपोर्ट आई तो इसमें बच्ची कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई, जबकि उसके माता-पिता और भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई। 
बच्ची की उम्र कम होने की वजह से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उसकी फिर से जांच कराने का निर्णय लिया है। रविवार को उसका नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बच्ची को मुंबई से लौटे 15 दिन हो गए हैं, लिहाजा उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की संभावना है।
विज्ञापन


चूंकि बच्ची की उम्र 5 साल है, लिहाजा उसे अकेले हॉस्पिटल में भर्ती रखना ठीक नहीं है। इसीलिए उसकी दोबारा जांच कराई जा रही है। अगर दोबारा जांच में पॉजिटिव आई तो तो फिर उसके लिए  कुछ अलग से इंतजाम किया जाएगा। फिलहाल बच्ची अभी कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क़्वारंटीन सेंटर में ही अपने अभिभावकों के पास है। लेकिन उसे अलग से आइसोलेट रखा गया है, ताकि बच्ची के संपर्क में और लोग न आ सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें