करेली के बख्शीमोड़ा में जमातियों पर टिप्पणी को लेकर मारे गए लौटन निषाद के तीन हत्यारोपियों समेत पांच लोगों को करेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में दो हत्यारोपियों को शरण देने के मामले में पकड़े गए हैं।
बता दें कि 4 अप्रैल को बख्शीमोढ़ा मोहल्ले में जमातियों पर टिप्पणी को लेकर गांव के ही लौटन निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर गांव के ही हिस्ट्रीशीटर नौशाद समेत कुल 10 लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें से पांच लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सोमवार को पुलिस ने नामजद आरोपी नौशाद, शादाब और जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उन्हें शरण देने के आरोप में उनके दो रिश्तेदारों इब्ने अली व मोहम्मद जैद निवासी रूदापुर सोरांव को भी गिरफ्तार कर लिया।